Jharkhand: साहिबगंज में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की बेटे की हत्या, फिर…

अपराध झारखंड
Spread the love

साहिबगंज। हैरान कर देने वाली खबर झारखंड के साहिबगंज जिले से सामने आई है, जहां रतनपुर गांव में एक कलयुगी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही बेटे की हत्या कर दी।

पुलिस ने बुधवार को पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला और उसके कथित प्रेमी रोहित साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, 15 वर्षीय किशोर ने अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि मीनू देवी का अपने भांजे रोहित साह के साथ अवैध संबंध था। 7 फरवरी को महिला का पति हेमंत साह किसी काम से बाहर गया था। इसी दौरान रोहित साह घर आया।

बताया जाता है कि दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे, तभी आयुष ने उन्हें देख लिया और शोर मचाने लगा। इसी बीच दोनों ने मिलकर उसे काबू में किया और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

दोनों ने बाद में शव को घर के पीछे तालाब के पास फेंक दिया। पति के लौटने पर महिला ने बेटे के लापता होने की कहानी गढ़ी।

उसने बताया कि आयुष बाथरूम जाने की बात कहकर निकला था और वापस नहीं लौटा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *