पैरा थ्रो बॉल में झारखंड की बालिका टीम ने जीता स्वर्ण पदक

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। पैरा थ्रो बॉल नेशनल फेडरेशन कप में अपना जलवा बिखरते हुए झारखंड की बालिका दिव्यांग खिलाड़ि‍यों ने बाजी मारी है। झारखंड को स्वर्ण पदक दिलाया है। फाइनल में इनका मुकाबला राजस्थान के साथ हुआ है। झारखंड ने राजस्थान को 21-17 से पराजित किया।

वहीं, पुरुष वर्ग को सेमीफाइनल में हार का सामना किया। फोर्थ पोजीशन से संतुष्ट रहना पड़ा। पैरा थ्रो बॉल नेशनल फेडरेशन कप का आयोजन 3 फरवरी से 5 फरवरी, 2026 तक आयोजित हुआ।

इस प्रतियोगिता में झारखंड के पुरुष वर्ग से कप्तान सनोज महतो, मुकेश कंचन, पवन लकड़ा, चंदन लोहरा, मुकेश कुमार, अंगद कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार मेहता ने भाग लिया।

महिला वर्ग से महिमा उरांव (कप्तान), अनीता तिर्की, प्रतिमा तिर्की, पुष्पा मिंज, संजुक्ता एक्का, असुंता टोप्पो, सरिता भूट कुमारी, सुनीता कुमारी, शकुंतला कुमारी, जयश्री कुमारी, पूनम कुमारी, तारामणि लकड़ा शामिल हुई।

पतरस तिर्की ने जीत का बधाई देते हुए कहा कि झारखंड के इन खिलाड़ियों का आर्थिक रूप से सहयोग बहुत जरूरी है। सरकार को आर्थिक रूप से मदद करनी चाहिए, ताकि खिलाड़ी आगे भी अच्छा खेल का प्रदर्शन कर सके।

पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के सचिव, सरिता सिन्हा, राहुल मेहता, पतरस तिर्की, आनंद प्रसाद गोप ने जीत की बधाई दी। खिलाड़ि‍यों के उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की कामना की।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *