बोकारो। हैरान कर देने वाली खबर झारखंड के बोकारो जिले से आई है, जहां चास थाना क्षेत्र के नीलम नर्सिंग होम के पास भीड़ ने स्थानीय एक युवक नागेश्वर को बच्चा चोर समझकर जमकर पिटाई कर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरह उसकी जान बचाई।घटना की जानकारी देते हुए चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा, “लोग अफवाहों में अपनों को भी नहीं पहचान रहे।”
पुलिस के अनुसार, बच्चा चोरी के शक में कुछ लोग एक युवक को दौड़ा रहे थे, जो बाउंड्री में घुस गया। नागेश्वर डंडा लेकर बच्चा चोर को पकड़ने गया, लेकिन भीड़ ने उसे ही चोर समझ लिया और बेरहमी से पिटाई कर दी।
यह घटना लोगों के लिए सबक है कि अफवाहों पर भरोसा न करें। ऐसी हिंसा कहीं से उचित नहीं, इससे निर्दोषों की जान पर बन आती है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


