भारत का फिर बढ़ा मान: इजराइल में पीएम मोदी को मिला नेसेट का सबसे बड़ा सम्मान

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। विदेश में भारत का फिर मान बढ़ा है। बुधवार को इजराइल की पार्लियामेंट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल दिया। यह नेसेट का सबसे बड़ा सम्मान है।

यह मेडल भारत और इजराइल के बीच स्ट्रेटेजिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी के असाधारण योगदान के सम्मान में दिया गया।

इजराइल दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेसेट को संबोधित किया। अपने भाषण में मोदी ने कहा, पिछले कुछ सालों से भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी इकॉनमी रहा है। जल्द ही हम दुनिया की टॉप तीन इकॉनमी में शामिल होंगे।

पिछले कुछ सालों में भारत ने दूसरे देशों के साथ कई जरूरी ट्रेड एग्रीमेंट किए हैं। हमारी टीमें एक बड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

पीएम मोदी ने नेसेट में कहा- गाजा पीस इनिशिएटिव, जिसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मंजूरी दी थी, एक रास्ता दिखाता है। भारत ने इस पहल के लिए अपना पक्का समर्थन जताया है।

पीएम मोदी गाजा-फिलिस्तीन मुद्दे को सुलझाने और शांति स्थापित करने का वादा किया। पीएम ने कहा- शांति का रास्ता हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन भारत इस इलाके में बातचीत, शांति और स्थिरता के लिए आपके और दुनिया के साथ है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *