रांची। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक की अध्यक्षता में नामकुम स्थित आर.सी. एच परिसर में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। इसमें राज्य के सभी जिलों के जिला यक्ष्मा पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में निदेशक ने सभी जिला को संभावित टीबी मरीजों की जांच दर बढ़ाने का आदेश दिया।
इसके साथ ही उन्होंने टीबी के प्रति उच्च जोखिम वाले वाले समूहों की मैपिंग कर इनके बीच विशेष रूप से टीबी की जांच एवं जागरुकता कार्यक्रम योजनाबद्ध तरीके से चलाने का निर्देश दिया। सभी जिला को टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार के साथ ही विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा।
अभियान निदेशक ने लक्ष्य के अनुरूप प्रदर्शन नहीं करने वाले जिलों को सख्त चेतावनी दी। कहा कि कार्य शैली में सुधार करें। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ससमय सभी कार्य का संपादन करना सुनिश्चित करें।
बैठक में निदेशक प्रमुख (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ सिद्धार्थ सान्याल ने टीबी के उन्मूलन के लिए सभी जिला यक्ष्मा पदाधिकारी को कार्यक्रम के दिशा निर्देश के अनुरूप लगन के साथ कार्य करने को कहा।
राज्य यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार ने सभी जिला यक्ष्मा पदाधिकारी को हैंडहेल्ड एक्स-रे के विषय में तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने टीबी बीमारी के प्रति जोखिम वाले समूहों का सत प्रतिशत एक्स-रे के माध्यम से टीबी स्क्रीनिंग करने का निर्देश दिया।
बैठक में टीबी कार्यक्रम अंतर्गत राज्य स्तर के पदाधिकारी, डब्ल्यूएचओ से डॉ सतीश, डॉ निधि एवं डॉ अर्जुन भी उपस्थित रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


