विश्वजीत कुमार रंजन
बिशुनपुरा (गढ़वा)। जिले के बिशुनपुरा प्रखंड के संध्या ग्राम में गुरुवार को आराध्या ब्यूटी पार्लर एवं श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन हुआ। प्रोपराइटर के पिता रामजी शर्मा ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।
दुकान के प्रोपराइटर सह समाजसेवी संजय सूर्या ने बताया कि पार्लर में महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक उपकरणों एवं प्रशिक्षित कर्मियों के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां फेसियल, हेयर कटिंग, ब्लीचिंग, ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, आइब्रो, दुल्हन सजाने सहित विभिन्न प्रकार की सौंदर्य सेवाएं अत्यंत किफायती दरों पर दी जाएंगी।
साथ ही श्रृंगार से जुड़े विभिन्न कॉस्मेटिक उत्पाद भी उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य गांव की महिलाओं को बेहतर एवं सुलभ सुविधा प्रदान करना है।
मौके पर विद्या भारती विद्यालय के निदेशक अशोक कुमार मेहता, प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता, पुरोहित शिवकुमार पाठक, लल्लू मेहता, द्वारिका मेहता, श्रीराम कुमार, भरत चौरसिया, नागेश्वर यादव, रमेश विश्वकर्मा, कृष्णा शर्मा, शिवबच्चन यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालक को शुभकामनाएं दीं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


