Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 25 फरवरी,2026 का राशिफल

मेष

दिन मित्रों और परिजनों के साथ आनंद में बीतेगा। नए वस्त्र और आभूषण प्राप्‍त होंगे। मान-सम्‍मान प्राप्त होगा। मध्याह्न के बाद से व्‍यवहार में थोड़ा संयम रखना होगा। नए संबंध बनाने से पूर्व विचार करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष

व्‍यापारियों के लिए दिन लाभदायी है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। व्यावसायिक स्थल पर साथ काम करने वाले सहयोग करेंगे। मध्याह्न के बाद मनोरंजन का आनंद लूट सकेंगे।

मिथुन

नए कार्य का प्रारंभ नहीं करें। बौद्धिक चर्चाओं के लिए दिन शुभ नहीं है। संतान के संबंध में चिंता रहेगी। मध्याह्न के बाद घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे। आर्थिक रूप से लाभ होगा।

कर्क

हताशा के कारण थकान और निराशा का अनुभव करेंगे। संभव हो तो प्रवास टाल दें। संपत्ति के मामले में कोई भी योजना स्‍थगित करनी होगी। मध्याह्न के बाद प्रसन्नता का अनुभव होगा। नए कार्यों में मुश्किल से सफलता प्राप्त होगी।

सिंह

धार्मिक यात्रा होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। विदेश से लाभदायी समाचार मिलने की उम्‍मीद है। निवेश करने वालों के लिए समय लाभदायी है। मध्याह्न के बाद आप कुछ भावुक हो सकते हैं।

कन्या

नए कार्य को करने से बचें। मौन रहकर दिन बिता देने में ही बुद्धिमानी है। किसी के साथ मनमुटाव का प्रसंग बन सकता है। मध्याह्न के बाद स्थिति में परिवर्तन आएगा। निवेश करना हित में रहेगा। भाग्यवृद्धि का दिन है।

तुला

संतुलित विचारों के साथ दिन का प्रारंभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए वस्त्र और आभूषणों को खरीदने में खर्च होगा। मध्याह्न के बाद किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति आ सकती है। आवश्यक निर्णयों को टाल सकते हैं।

वृश्चिक

आध्यात्मिक और ईश्वर की भक्ति से मन को शांति मिलेगी। मन में उठ रही नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखना आवश्यक होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में संभलकर चलें। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है।

धनु

दिन आय में वृद्धि और लाभ देने वाला है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। वाणी पर संयम रखें।

मकर

संपत्ति के मामले में लेन-देन करने के लिए दिन अच्‍छा है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग आपको प्रोत्साहित करेगा। पदोन्नति के योग हैं। परिवार में वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा। मित्रों से लाभ संभव है।

कुंभ

दिन व्यावसायिक वर्ग के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। ऊपरी अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय विवेक रखना होगा। संतान के आरोग्य के विषय में चिंता रहेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा होने के संकेत है।

मीन

किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार नहीं करें। क्रोध पर संयम बरतें। गहन चिंतन मन को शांति प्रदान करेगा। मध्याह्न के बाद समय कुछ अनुकूल होता दिखेगा। बौद्धिक रूप से लेखन कार्य में सक्रिय रह पाएंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *