- रविदास जयंती पर गूंजे जयकारे
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जिले के रमना प्रखंड अंतर्गत ग्राम हरादाग कला में रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना स्थल का भूमि पूजन किया गया। साथ ही, जगत गुरु संत शिरोमणि रविदास की 649वीं जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अनंत प्रताप देव और ताहिर अंसारी ने दीप प्रज्वलित व पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर “जय भीम” और “जय रविदास” के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। कार्यक्रम में सभी वर्ग एवं समुदाय के लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम में विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संत रविदास के विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा देते हैं। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में लालू राम, श्याम सुंदर राम, रामजी राम, अंबेडकर छात्र युवा क्लब हरादाग कला के सदस्य, शिक्षक रामाधार राम, शिवशंकर राम, शिवराम, बैजनाथ राम, मनोरंजन साह, प्रेम साह, कृष्णा साह, अरुण साह, पप्पू साह, ललन चौधरी, शिक्षक रामप्रसाद चौधरी, शिक्षक रामलाल चौधरी, रट्टू चौधरी, देवदास प्रजापति मौजूद थे।
इसके अतिरिक्त मुखिया पति बृजलाल विश्वकर्मा, धनंजय गुप्ता, विजय राम, लाला राम, अवध राम, धनदेव राम, कृष्णा राम, शिव शंकर राम, श्रवण राम, जितेंद्र राम, कैलाश राम, अशोक राम, सुमन कुमार, मनोज राम, अवधेश राम, विवेक कुमार, राकेश कुमार, रविन्द्र राम, रवि राम, श्री राम रवि सहित कई ग्रामीण भी मौजूद थे।
अंबेडकर छात्र युवा क्लब की ओर से सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण अप्रैल, 2026 में किया जाएगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


