सीआईपी के पूर्व निजी सुरक्षाकर्मियों ने किया भिक्षाटन

झारखंड
Spread the love

  • पुनः नौकरी पर रखने की मांग
  • विधायक बैठा ने दिया आश्वासन

अफरोज आलम

कांके। सीआईपी में कार्यरत निजी सुरक्षाकर्मियों ने बिना किसी पूर्व सूचना के सेवा से हटाए जाने के विरोध में सातवें दिन अनोखे तरीके से आंदोलन किया। सीआईपी सुरक्षाकर्मी अधिकार संघर्ष के बैनर तले आंदोलनरत कर्मियों ने मंगलवार को भिक्षाटन कर अपनी मांगों को सामने रखा। पुनः नौकरी में बहाली की मांग की।

सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि जब तक उन्हें दोबारा नौकरी पर नहीं लिया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।

भिक्षाटन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने कांके विधायक सुरेश बैठा, राहगीरों, दुकानों, फल ठेलों, चाय की टपरियों, सैलून दुकानों सहित विभिन्न स्थानों पर जाकर भिक्षा मांगी। अपनी पीड़ा लोगों के समक्ष रखी।

इस दौरान विधायक सुरेश बैठा ने आंदोलनरत सुरक्षाकर्मियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सुरक्षाकर्मियों की मांगों पर केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने संज्ञान लिया है। सीआईपी निदेशक स्तर पर भी इस मामले में पहल की जा रही है।

भिक्षाटन कार्यक्रम में चंद्र मौलेश्वर कुमार, कृष्ण कुमार सिंह,ऐजाज अंसारी,अजय उरांव, संगीता कुमारी, आशा देवी, विनीता तामांग, रेखा देवी सहित 156 सुरक्षाकर्मी शामिल रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *