वन विभाग की गाड़ियों पर डंडे-पत्‍थर से हमला, पांच कर्मी घायल

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया। बोकारो जिले के गोमिया के तुलबुल गांव के ग्रामीणों ने लाठी डंडा और पत्थर से वनकर्मियों पर हमला कर दिया। इस घटना में पांच वनकर्मी घायल हो गए हैं। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने तीन विभागीय गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

घटना बीती रात लगभग 10 बजे की है। घटना को लेकर तेनुघाट वन प्रक्षेत्र के प्रभारी वनपाल अजीत कुमार मुर्मू ने बताया कि रात लगभग 9 बजे वे लोग ललपनिया के आसपास थे। उन्‍हें पिंडरा गांव में हाथी झुंड के आने की सूचना मिली। इसके बाद हमलोग टीम लेकर पिंडरा गांव की ओर जा रहा था।

इसी दौरान रास्ते में लुगु पहाड़ घाटी मुख्य सड़क पर दि‍खा कि कई लकड़ी तस्कर जंगल से भारी मात्रा में लकड़ी काटकर बाइक में लोड कर रहे हैं। जैसे ही तस्करों की नजर विभागीय गाड़ियों पर पड़ी सभी जंगल की ओर भागने लगे। हमलोग भी दौड़कर उनका पीछा किया। इस दौरान दो तस्कर पकड़े गए। दो बाइक और उसमें लदी लकड़ी को जब्त किया गया।

पकड़े गए दोनों तस्करों और जब्त लकड़ी व बाइक को लेकर गोमिया स्थित तेनुघाट वन प्रक्षेत्र कार्यालय जा रहे थे। तुलबुल गांव के पास महिला समेत लगभग 35 से ज्यादा लोगों ने बड़े-बड़े पत्थर रखकर सड़क को अवरुद्ध कर दिया है। उनके हाथों में लाठी, डंडा, पत्थर आदि थे।

जैसे ही गाड़ियां वहां पहुंची, सभी ने उसपर हमला कर दिया। तोड़फोड़ करते हुए हमलोगों के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान पकड़े गए दोनों तस्करों को भी जबरदस्ती छुड़ाकर अपने साथ ले गए। जब्त बाइक को भी गाड़ी से उतार कर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। घटना में विभाग की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है। मारपीट में पांच वनकर्मी घायल हैं, जिनका इलाज सीएचसी गोमिया में चल रहा है।

घटना से वनकर्मियों में आक्रोश है। रात 12 बजे आसपास के तीन वन प्रक्षेत्रों गोमिया, तेनुघाट और पेटरवार के लगभग सभी वन कर्मी गोमिया थाना में जमा हुए। लिखित शिकायत दर्ज करा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। विभाग के वरीय अधिकारियों से भी कड़ी कार्रवाई की मांग की। सुरक्षा की गुहार लगाई।

कर्मियों ने कहा कि सुरक्षा मुहैया नहीं कराये जाने और दोषियों के विरुद्ध कारवाई नहीं होने पर शुक्रवार से काम बंद कर देंगे।

घटना की सूचना पाकर गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम देर रात अस्पताल पहुंचे। घायलों से मिले। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा दिया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *