धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के झरिया लोदना ओपी क्षेत्र अंतर्गत मधुबन 40 धोड़ा, मुखिया मोहल्ला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपने ही दो माह के मासूम पुत्र की हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है।
मृतक बच्चे की मां ने लोदना ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अपने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार पति को उसके चरित्र पर शक था। इसको लेकर आए दिन विवाद और मारपीट होती रहती थी। आरोप है कि इसी पारिवारिक कलह के दौरान आरोपी ने मासूम बच्चे की जान ले ली।
घटना की सूचना मिलते ही लोदना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। बच्चे की मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होने की बात कही जा रही है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


