पिठोरिया। कांके प्रखंड स्थित धान अधिप्राप्ति केंद्र से लंबे समय से धान का उठाव नहीं हो रहा है। इसके कारण क्षेत्र के किसान गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। केंद्र में धान जमा होने के बावजूद खरीद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। इससे किसानों को धान की बिक्री में भारी दिक्कत हो रही है।
किसानों का कहना है कि समय पर धान का उठाव नहीं होने के कारण केंद्र पर जगह की कमी हो गई है। नए किसानों का धान खरीदा नहीं जा रहा। मजबूरी में कई किसान अपना धान बाजार में औने-पौने दाम पर बेचने को विवश हैं। उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
स्थानीय किसानों ने बताया कि खेती में लागत पहले ही बढ़ चुकी है। सरकारी दर पर धान की बिक्री नहीं होना उनके लिए दोहरी मार साबित हो रही है। किसानों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से शीघ्र धान उठाव की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके।
यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो किसानों की आर्थिक स्थिति और अधिक बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। गौरतलब है कि धान अधिप्राप्ति केंद्र कांके में 250 किसान पंजीकृत हैं और 81 किसान का ही धान का उठाव हो पाया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


