श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ फाल्गुन महोत्सव

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • बाबा श्याम को अर्पित किया गया 401 निशान
  • मंदिर परिसर देर रात तक भक्तों से भरा रहा

रांची। श्री श्याम संघ के तत्‍वावधान में आयोजित फाल्गुन महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे अपर बाजार स्थित श्री राधा वल्लभ मंदिर से निशान शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य यजमान उमेश अग्रवाल एवं उनके परिवार ने गणेश पूजन के साथ निशान पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

निशान यात्रा जे.जे. रोड, शहीद चौक, कुंजलाल स्ट्रीट, मारवाड़ी टोला, ईस्ट मार्केट रोड एवं कार्ट सराय रोड होते हुए श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ पहुंची। यहां 401 श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम को पावन निशान अर्पित किए। आशीष अग्रवाल, मनोज काबरा के भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। हजारीबाग से आई ताशा पार्टी के साज-बाज ने शोभायात्रा को और भी आकर्षक बना दिया।

बाबा के मुख्य रथ पर संघ के अध्यक्ष कमलेश संचेती, हरेंद्र अग्रवाल, अनिल लोहिया एवं संजय सुरेका उपस्थित थे। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने शोभायात्रा का स्वागत कर बाबा श्याम की आरती उतारी।

शाम 7 बजे विकास परशुरामपुरिया एवं उनकी धर्मपत्नी नेहा परशुरामपुरिया ने अखंड ज्योत प्रज्वलित की। पटना से पधारी भजन गायिका अर्चना गोस्वामी ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे मंदिर परिसर देर रात तक भक्तों से भरा रहा।

इस अवसर पर बाबा का भव्य श्रृंगार, नयनाभिराम झांकी, अखंड ज्योत, सवामनी, छप्पन भोग महाप्रसाद एवं फूलों-रंग गुलाल की होली का आयोजन किया गया। रात में खीर-चूरमा सहित विविध व्यंजनों का भोग अर्पित कर महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कमलेश संचेती,  अनिल लोहिया, हरेंद्र अग्रवाल, मनोज काबरा, संजय सुरेका, आशीष अग्रवाल, विनायक पोद्दार, आकाश शर्मा, सौरभ कटारुका, सुमित अग्रवाल, सौरभ बथवाल, अभिषेक चौधरी, मुकेश कटारुका, ललित शर्मा, रवि अग्रवाल, भगवती हेतमसरिया, बिमल खूटेटा एवं प्रदीप खोवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *