नई दिल्ली। अभी-अभी बड़ी खबर आई है, प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने कथित बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
केंद्रीय जांच एजेंसी ने धनशोधन रोधक कानून (पीएमएलए) 2002 के तहत अनिल अंबानी के मुंबई पॉश इलाका स्थित घर ‘एबोड’ को कुर्क किया है, जिसकी कीमत 3,716 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को दी गई जानकारी में बताया कि रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित घर ‘एबोड’ को ईडी ने कुर्क किया है।
केंद्रीय जांच एजेंसी उनके समूह की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) द्वारा कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में इस बहुमंजिला घर को कुर्क किया है। ईडी ने ये कार्रवाई धनशोधन रोधक कानून (पीएमएलए) 2002 के तहत की है।
मुंबई के पाली हिल स्थित 66 मीटर ऊंचा यह आलीशान घर 17 मंजिला है। कुर्क की गई संपत्ति का मूल्य 3,716.83 करोड़ रुपये है।
जानकारी के मुताबिक अनिल अंबानी पूछताछ के दूसरे दौर के लिए यहां ईडी के समक्ष पेश हो सकते हैं। उन्होंने पहली बार अगस्त, 2025 में ईडी के सामने पेश होकर पीएमएलए के तहत अपना बयान दर्ज कराया था।
केंद्रीय जांच एजेंसी के इस मामले में कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य अब लगभग 15,700 करोड़ रुपये हो गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


