- बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में सेमिनार का आयोजन
रांची। बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल, इरबा के प्रागंण में दहेज प्रथा को लेकर 15 फरवरी, 2026 को सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश के आलोक में किया गया। स्कूल की फाउंडर सह प्राचार्य एजे अंसारी ने कहा कि दहेज प्रथा एक सामाजिक कुरीति है। इसे मिटाने के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ सफल बनाना होगा।
प्राचार्य ने कहा कि हम अपनी बेटी को इतना शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाये कि उसे ससुराल में कोई भी दहेज के लिए उलाहना नहीं दे सके। हम अपनी बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि बेटी को दहेज की उलाहना नहीं सहना पडे। दहेज लोभी समाज के लिए एक कलंक है। दहेज लोभी सजा के साथ साथ घृणा का पात्र भी है।
डॉ शहंशाह आलम ने कहा कि वर्तमान में दहेज सभ्य समाज के लिए अभिशाप बन चुका है। आज बेटियां दहेज की बली चढ़ रही हैं। शिक्षित वर्ग इसके खिलाफ जागे हैं, लेकिन और जागना होगा। इस कुप्रथा को खत्म करने की जिम्मेवारी हम सभी की है।
बिल्किस जहां ने कहा कि दहेज ऐसी कुप्रथा है, जिसमें मनुष्य मानवता को भूल कर महिलाओं का शोषण करता है। बेटियों को खूब पढ़ाए। विद्यालय कि कई शिक्षिका, छात्र छात्राओं और इंटर नेशनल ह्यूमन राइट्स अधिवक्ता हम्माद अहमद अंसारी ने भी अपने-अपने विचार रखे। कहा कि दहेज प्रथा समाज के लिए कलंक है, इसको मिलकर मिटाना है।
मौके पर अनवार अहमद अंसारी, डॉ शहंशाह आलम, बिल्किस जहां, अनीश जहां अंसारी, फिरोज अहमद अंसारी, इश्तियाक अंसारी, नसीम अंसारी, शैलेंद्र मिश्रा, अब्दुल गफ्फार, गोविंद, जैनुल अंसारी, समेत अभिभावक, स्कूल परिवार, और आसपास के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


