दुमका। मंगलवार को झारखंड के दुमका पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसे।
मौका था झारखंड मुक्ति मोर्चा के 47वां स्थापना दिवस का। इस अवसर पर दुमका के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश को सबसे अधिक खनिज संपदा देने वाले राज्यों में शामिल है, लेकिन केंद्रीय बजट में इस राज्य की लगातार अनदेखी की जा रही है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि देश के कुल खनिज संसाधनों का करीब 42 प्रतिशत हिस्सा झारखंड से जाता है। इसके बावजूद जब केंद्रीय बजट पेश होता है, तो झारखंड का नाम तक नहीं लिया जाता।
उन्होंने इसे राज्य और यहां के लोगों के साथ अन्याय करार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब झारखंडी इस अन्याय को चुपचाप सहने वाले नहीं हैं।
हेमंत सोरेन ने केंद्र को चेतावनी देते हुए कहा कि झारखंड के आदिवासी, मूलवासी और गरीबों को कमजोर या ‘बोका’ समझने की भूल न करे।
उन्होंने कहा कि झारखंडी अपने हक के लिए लड़ना जानते हैं। जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतरकर आंदोलन भी करेंगे और कानून के दायरे में रहकर भी अधिकार लेकर रहेंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


