सीआइपी में ड्यूटी के दौरान कर्मी की मौत, मुआवजा को लेकर आंदोलन

झारखंड
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। सीआइपी में कार्यकरत सफाईकर्मी बिरसा कच्छप के शव के साथ ग्रामीणों व विभिन्न राजनीतिक दलों ने संस्थान के मुख्य द्वार के समक्ष धरना दिया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को 50 लाख मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, घटना की न्यायिक जांच, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी सहित अन्य मांगे थी।

सुबह 10 बजते ही ग्रामीण संस्थान के मुख्य द्वार बंद कर शव के साथ धरना पर बैठ गये। धरने का समर्थन कांके विधायक सुरेश बैठा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम, लोअपा के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू, निशा भगत, जेएलकेएम के फुलेश्वर बैठा व देवेंद्र महतो, जिप सदस्य किरण देवी, प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव सहित अन्य ने किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये पूरे सीआइपी परिसर में कांके पुलिस बल व अतरिक्त सुरक्षा बल तैनात थी। कांके विधायक सुरेश बैठा व भाजपा नेता कमलेश राम ने ग्रामीणों की तरफ से संस्थान के प्रशासकीय पदाधिकारी डॉ सुनील सूर्यवंशी से वार्ता कर मांगें रखी।

संस्थान प्रबंधन से लंबी वार्ता व परिवार के सदस्यों की सहमति के बाद सफाईकर्मी की आउटसोर्सिंग कंपनी मेसर्स धनंजय कुमार पटना द्वारा 10 लाख मुआवजा, जिसमें तत्काल 2 लाख व तीन दिन के बाद बाकी रकम देने, मृतक की बहन की आउटसोर्सिंग कंपनी में नियुक्ति, मृतक की अनाथ बेटी त्रिशा कच्छप की शिक्षा व्यवस्था, आउटसोर्सिंग कंपनी पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की घोषणा पत्र संस्थान ने जारी किया।

बिरसा कच्छप की मृत्यु पेड़ से गिरने के दौरान हो गई थी। मृतक के पिता सोमरा कच्छप ने बताया कि बिरसा सीआइपी में एमएस धनंजय कुमार आउटसोर्सिंग कंपनी के अधीन सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था।

रविवार को दोपहर 3.30 बजे ड्यूटी के दौरान सुपरवाइजर द्वारा सुखदेव उरांव एवं बिरसा को पेड़ काटने का कार्य सौंपा गया था। पेड़ काटने के दौरान बिरसा अचानक पेड़ से गिर पड़ा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

इस मामले में मृतक के भाई प्रदीप कच्छप ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी। कांके थाना प्रभारी ने बताया जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *