समस्तीपुर। हैरानी की बात है, बिहार में सप्ताह में एक-दो लोग घूस लेते पकड़े जा रहे हैं। बावजूद घूसखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। इससे आप सहज अंदाजा लगा सकते हैं कि इसकी जड़ें कितनी गहरी हैं।
ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का है, जहां निगरानी की टीम ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार भगत को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया।
टीम ने मौके से रिश्वत की राशि बरामद की है। फिलहाल निगरानी की टीम उससे पूछताछ कर रही है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, निगरानी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। मंगलवार को सूचना मिलने पर निगरानी की टीम पदाधिकारी के दलसिंहसराय स्थित उसके निजी आवास पर रेड के लिए पहुंची। इसी वक्त राजेश कुमार भगत 10 हजार रुपए घूस लेते हुए पकड़ा गया।


