बोकारो। शिक्षक की सेवा से बढ़कर कोई उत्तम सेवा नहीं होती। जिन पर सरस्वती की कृपा होती है, उन्हें ही शिक्षक बनने का सौभाग्य प्राप्त होता है। शिक्षा दान से बड़ा कोई दान नहीं है।
उक्त बातें बोकारो जिले के चास प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय स्पेशल हरिजन के वरीय शिक्षक राजेश कुमार सिन्हा के सेवानिवृत्ति समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक डॉ अतुल कुमार चौबे ने कही।
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चास प्रतिमा दास ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर बोलते हुए कहा कि शिक्षकों के परिश्रम की बदौलत ही सुदृढ़ समाज का निर्माण होता है।
सेवानिवृत शिक्षक एवं अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव राजेश कुमार सिन्हा ने अपनी सेवा यात्रा में सहकर्मी शिक्षक, छात्र, अभिभावकों एवं विभाग से मिले सहयोग का उल्लेख करते हुए अपनी सेवा में बिताए पलों के लिए सबों का आभार व्यक्त किया।
विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मंजुला कुमारी ने सेवानिवृत शिक्षक की सेवा में सम्मान पत्र पढ़ा और समर्पित किया।
जिला शिक्षा अधीक्षक ने सेवानिवृत्ति के उपरांत मिलने वाले वित्तीय लाभों का भुगतान आदेश पत्र सेवानिवृत शिक्षक राजेश कुमार सिन्हा को सौंपा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बिनोद कुमार उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के वार्ड पार्षद सुरभि देवी, शिक्षक मंजुला कुमारी, तपन बाउरी, केशोवती देवी, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रभात कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अनिल कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष राजू साहू, सुधीर कुमार वर्मा, गौतम कुमार सिंह, राम कुमार, हरिकिशोर सिंह, मनोज कुमार, बीरेंद्र प्रसाद, नंद किशोर प्रसाद, पवन कुमार आदि दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


