भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो ने 7 हजार घूस लेते अमीन को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

पलामू। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमीन मुनिदेव सिंह को 7 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अमीन लातेहार जिले के गारू प्रखंड में पदस्थापित बताया गया है।

गारू थाना के धांगरटोली निवासी विशाल कुमार (27) ने इस बाबत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से लिखित शिकायत दी थी। आरोप लगाया था कि उसकी मां चंपा देवी के नाम से ऑफलाइन रसीद काट रहा था। वर्तमान में ऑनलाइन रसीद कराने के लिए अमीन से कहा था।

अमीन ने काम करने के एवज में 7,000 रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार बार-बार अनुरोध करने के बावजूद आरोपी बिना पैसे काम करने से इनकार कर रहा था। आवेदक घूस देकर काम नहीं कराना चाहता था।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शिकायत की जांच की। सत्यापन के दौरान घूस मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद थाना कांड 12 फरवरी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधन) 2018 की धारा 7(ए) में मामला दर्ज किया गया।

ब्‍यूरो के धावादल ने 13 फरवरी, 2026 को दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई की। आरोपी अमीन को शिकायतकर्ता से 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *