नई दिल्ली। शनिवार को अमेरिका- इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया है। ईरान के होर्मोजगान प्रांत के मीनाब शहर में हुए इस हमले में 40 लोगों की मौत हो गई है।
कम से कम 45 लोग घायल भी हुए हैं। शहर में ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड का एक अड्डा है।
रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका- इजराइल ने पहला हमला ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालयों के आसपास किया।
ईरानी मीडिया ने देशभर में हमलों की खबरें दी। राजधानी तेहरान से धुएं का गुबार उठता दिखायी दिया।
अमेरिका और इजराइल हमले का ईरान ने भी करार जवाब दिया है। ईरान ने सबसे पहले उसने इजराइल को निशाना बनाते हुए मिसाइलों और ड्रोन की एक सीरीज दागी।
इसके बाद उसने बहरीन, कुवैत और कतर में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी पर हुए ईरानी मिसाइल के नुकीले छर्रे से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात और इराक ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। ईरान के साफ कर दिया है कि दुश्मन को जब तक खत्म नहीं कर दिया जाता, तब तक हमला जारी रहेगा।
ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि देश अपनी प्रतिक्रिया देने में जरा भी हिचकिचाएगा नहीं। अब मातृभूमि की रक्षा करने और दुश्मन के सैन्य हमले का सामना करने का समय आ गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


