बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में एग्रोटेक किसान मेला 14 मार्च से

झारखंड कृषि
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय 14 से 16 मार्च तक राज्य स्तरीय एग्रोटेक  किसान मेला-2026 का आयोजन कर रहा है।   मेला का केन्द्रीय विषय वस्तु ‘टिकाऊ कृषि हेतु जलवायु अनुकूल तकनीकी नवाचार’ है। कुलपति डॉ. सुनील चन्द्र दुबे की अध्यक्षता में मेला आयोजन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

पहले यह मेला 21 से 23 फरवरी तक निर्धारित था, किंतु स्थानीय निकाय चुनावों की घोषणा और उसमें बीएयू कर्मियों की संभावित ड्यूटी के कारण तिथि में परिवर्तन करने का निर्णय किया गया।

मेला में लगभग 120 स्टाल लगाये जायेंगे। इनमें बीएयू के विभिन्न विभागों, संकायों, महाविद्यालयों, इकईयां, क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्रों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों के अलावा झारखंड में कार्यरत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के शोध संस्थान, कृषि से संबंधित विभाग, बीज, कृषि यंत्र एवं उर्वरकों के निर्माता एवं बिक्रेता, बैंक एवं वित्तीय संस्थान और स्वयंसेवी संगठन अपनी तकनीक, सेवाएँ एवं उत्पाद प्रदर्शित करेंगे।

इस अवसर पर फल, फूल, सब्जी, मसालों, सजावटी, औषधीय एवं सगंधीय पौधों से संबंधित उद्यान प्रदर्शनी, पशु-पक्षी प्रदर्शनी, कृषि यंत्र प्रदर्शनी, किसान गोष्ठी, प्रायोगिक प्रक्षेत्रों का परिभ्रमण का भी आयोजन किया जाएगा।

तीनों दिन किसानों के लिए कृषि तकनीकों से संबंधित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इस राज्यस्तरीय आयोजन में प्रान्त के विभिन्न जिलों के किसान बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *