इन राज्‍यों के बाद अब बदलेगा ‘केरल’ का नाम, केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, इसने भेजा था प्रस्‍ताव

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। केरल का नाम अब बदलने वाला है। नाम बदलने के आए प्रस्‍ताव की मंजूरी केंद्रीय कैबिनेट ने दे दी है। अब केरल राज्य विधानसभा को भेजा जाएगा। इससे पहले भी कई राज्‍यों के नाम बदले गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज ‘केरल’ राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति के बाद राष्ट्रपति द्वारा केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 को केरल राज्य विधानसभा को संविधान के अनुच्छेद 3 के प्रावधान के तहत विचार-विमर्श के लिए भेजा जाएगा।

केरल राज्य विधानसभा की राय प्राप्त होने के बाद, भारत सरकार आगे की कार्रवाई करेगी। संसद में केरल राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के लिए केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 को लागू करने के लिए राष्ट्रपति की अनुशंसा प्राप्त की जाएगी।

केरल विधानसभा ने 24.06.2024 को एक प्रस्ताव पारित कर राज्य का नाम बदलकर “केरलम” करने का निर्णय लिया। सभी दलों ने इसका समर्थन किया था। केंद्र को औपचारिक अनुरोध भेजा गया था।

राज्य सरकार का कहना है कि “केरल” अंग्रेजी उच्चारण है, जबकि “केरलम्” मलयालम भाषा में राज्य का मूल और पारंपरिक नाम है। केरलम् शब्द स्थानीय संस्कृति और पहचान को बेहतर दर्शाता है

इससे पहले भी भारत में कई राज्यों और शहरों के नाम स्थानीय भाषा और पहचान के अनुसार बदले जा चुके हैं। इसमें ओडिशा (पहले उड़ीसा), मुंबई (पहले बंबई) चेन्नई (पहले मद्रास) शामिल हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *