रांची। आदित्य बिरला ग्रुप के ज्वेलरी ब्रांड ‘इंद्रिया’ ने झारखंड में कदम रखते हुए रांची में अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर मेन रोड के ओवर ब्रिज के समीप खोला। स्टोर में स्थानीय सांस्कृतिक विरासत की झलक भी मिलती है। ब्रांड की खास डिज़ाइन वाली ज्वेलरी भी। इंद्रिया का उद्देश्य रांची और आसपास के इलाकों में ज्वेलरी खरीदने का अनुभव और बेहतर बनाना है।
स्टोर में ब्राइडल ज्वेलरी के लिए अलग लाउंज, कारीगरी को करीब से समझने के लिए खास ‘कारीगरी रूम’ और 28,000 से ज्यादा डिज़ाइनों का बड़ा कलेक्शन मौजूद है। यह स्टोर पारंपरिक पसंद और आधुनिक सोच-दोनों को एक ही छत के नीचे जोड़ता है।
इस लॉन्च के जरिए इंद्रिया रांची में ज्वेलरी शॉपिंग को परंपरा और आधुनिक डिज़ाइन के नए अंदाज़ में पेश कर रही है। नए स्टोर के साथ अब इंद्रिया देशभर में 46 स्टोर्स के नेटवर्क के साथ मौजूद है।
इंद्रिया के सीईओ संदीप कोहली ने कहा कि हम रांची को अपार संभावनाओं वाला बाजार मानते हैं। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को ऐसा ज्वेलरी-बायिंग अनुभव देना है, जो सहज होने के साथ-साथ यादगार और प्रेरक भी हो।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


