पिठोरिया-पतरातू मार्ग में भीषण दुर्घटना में एक युवक की मौत

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पिठोरिया-पतरातू मार्ग में राढ़हा पुल के पास देर रात भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हुसीर निवासी संजीत उरांव (19 वर्ष, पिता-सोमनाथ उरांव) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इश्तियाक अंसारी (18 वर्ष, निवासी-हुसीर) इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि दोनों युवक मोटरसाइकिल (जेएच01एफ एफ -296) से पतरातू से हुसीर स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान राढ़हा गांव के समीप एक तीखे मोड़ पर सामने से आ रही कार (जेएच01बीवाई-9547) से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजीव उरांव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पिठोरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *