बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ भागी महिला का आया नया कारनामा

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

लखनऊ। वेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद राहुल के साथ भागी महिला का नया कारनामा सामने आया है। राहुल ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने बड़ा दावा भी किया है।

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से चौंकाने वाली खबर अप्रैल 2025 में सामने आई थी। यहां की 38 वर्षीय सरिता अपनी बेटी के मंगेतर राहुल के साथ भाग गई थी।

उस समय यह खबर पूरे क्षेत्र में सुर्खियों में थी, क्योंकि एक मां ने अपनी बेटी के होने वाले दामाद के साथ भागने का फैसला किया। परिवार ने आरोप लगाया कि सरिता ने घर से लाखों रुपये नकद और जेवरात भी ले लिए थे। घरवालों को पीछे छोड़ दिया था।

दोनों ने भागने के बाद बिहार में करीब 10 महीने तक एक-साथ समय बिताया, जैसे पति-पत्नी की तरह रहती थी। उस दौरान पुलिस और परिवार की ओर से कई बार मामला चर्चा में रहा।

फरवरी, 2026 में एक नई शिकायत दर्ज हुई है। राहुल ने पुलिस को बताया कि सरिता ने 6 फरवरी को अचानक उसे छोड़ दिया। अपने ही बहनोई के साथ भाग गई।

राहुल का दावा है कि सरिता अपने साथ लगभग 2 लाख रुपये नकद और गहनों का एक संग्रह भी ले गई।

यह घटना कथित तौर पर बिहार में हुई है। इसी वजह से अलीगढ़ पुलिस ने कहा कि मामला बिहार पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *