आईआईएम रांची में सजी सुरों की महफ़िल

झारखंड
Spread the love

रांची। आईआईएम रांची में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इंडियन सिनेमा के सांस्कृतिक आयोजन के दौरान सुरों की एक मनमोहक महफ़िल सजी। यह कार्यक्रम स्‍पीक मैके संस्थान के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के सुप्रसिद्ध कलाकार एवं युवा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित ओंकार श्रीकांत दादरकर ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत राग कल्याण से की। जैसे-जैसे उनकी प्रस्तुति आगे बढ़ती गई, सुरों की मिठास, ताल और लय के संगम ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।

तबले पर जॉयंतो सरकार ने सधे हुए अंदाज़ में संगत की। उनकी और श्री ओंकार के बीच हुई जुगलबंदी ने कार्यक्रम में लय और ठहराव की अद्भुत छटा बिखेरी। वहीं हारमोनियम पर गौरव चटर्जी ने राग की आत्मा को सशक्त रूप से थामे रखा।

इस सुरमयी संध्या में कलाकारों ने राग कल्याण और द्रुत तीनताल में शुद्ध कल्याण की प्रस्तुति से संगीत का अनुपम कारवां आगे बढ़ाया। पूरा वातावरण शास्त्रीय संगीत की मधुरता से सराबोर हो उठा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *