इस नंबर से पलामू एसपी के नाम से बनाया गया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट

झारखंड अपराध
Spread the love

पलामू। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है। इसके माध्‍यम से लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। इसकी सूचना मिलने पर एसपी ने अलर्ट जारी किया है।

एसपी ने इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यायल, उपायुक्त, डीआईजी पलामू सहित अन्य सीनियर पुलिस अधिकारियों और सिविल प्रशासन को जानकारी दी है। एसपी ने सोमवार दोपहर उनके नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाए जाने की सूचना दी।

एसपी के मुताबिक नंबर 7061147269 से पलामू पुलिस अधीक्षक के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में लोग सावधान रहें। किसी तरह के प्रलोभन में ना आएंगे। अगर किसी से संपर्क किया जाता है तो इसकी सूचना नजदीक के थाने या पुलिस अधीक्षक को दें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *