- एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा की ओर से मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन नया नगर भवन में किया गया। मुख्य अतिथि रूप में लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर उरांव शामिल हुए। सभी को बाल विवाह और डायन प्रथा के उन्मूलन की शपथ दिलायी गयी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाल विवाह और डायन प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर किया जाना जरूरी है। बिना शिक्षा के यह संभव नहीं है। आज भी यह कुरीतियां समाज में व्याप्त है। उन कुरीतियों को आज भी गलत नहीं समझा जाता है। इन कुरीतियों को दूर करने के लिए हम सभी को जनआंदोलन का रूप देना होगा।
डॉ उरांव ने कहा कि अधिकतर मामले ग्रामीण क्षेत्रों से ही आते हैं क्योंकि वहां शिक्षा की कमी है, शहरों में ऐसा नहीं होता या मामले नगण्य होते हैं। अगर प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित हो जाए तो इन कुरीतियों को आसानी से दूर किया जा सकता है।
कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि कुरीतियों को लेकर प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करने की आवश्यकता है। जनआंदोलन से ही इन कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है। शिक्षा से अंधविश्वास को समाप्त किया जा सकता है। अगर कुरीतियों का उन्मूलन नहीं किया गया तो इसकी चपेट में कोई भी आ सकता है।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, डालसा सचिव राजेश कुमार, एसडीपीओ वेदांत शंकर, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, डीएसपी समीर तिर्की, विधायक प्रतिनिधि नीशीथ जायसवाल समेत जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, सभी सीडीपीओ, पंचायतों के मुखिया, आंगनवाडी सेविकाएं, सहायिका आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


