धनबाद। झरिया लोदना एरिया संख्या–10 में बीसीसीएल प्रबंधन और आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। घनुडीह, मोहरीबांध भुइयां बस्ती, मल्लाहपट्टी और कुम्हारपट्टी के प्रभावित ग्रामीणों ने देव प्रभा परियोजना के ओबी डंप कार्य को पूरी तरह ठप कर दिया। जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बीसीसीएल प्रबंधन ने उनके घर तोड़ दिए, लेकिन अब तक उनका पुर्नवास नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि उन्हें जबरन बेघर कर दिया गया है। रहने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि बीसीसीएल की ओर से करमाटांड़ में जाकर क्वार्टर तोड़कर रहने की बात कही जा रही है, जो उनके लिए संभव नहीं है।
स्थानीय लोगों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि एनएनसी (एननौसी) के तहत विधिवत पुर्नवास नहीं किया गया, तो वे सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
प्रदर्शन में शामिल गौरव कुमार और रंजन सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बीसीसीएल के रवैये को तानाशाही करार देते हुए न्याय और पुनर्वास की मांग की। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। परियोजना का काम पूरी तरह प्रभावित है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


