विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। गढ़वा रंका रोड स्थित तिवारी रेस्ट हाउस परिसर में संचालित यूको बैंक शाखा में बैंक का 84वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बैंक परिसर में केक काटकर स्थापना दिवस का जश्न मनाया गया। इसमें जिले के कई प्रतिष्ठित व्यवसायी, समाजसेवी और बैंक के ग्राहक शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता यूको बैंक शाखा के ब्रांच मैनेजर रंजीत एक्का ने की। हेड क्लर्क कुमार मौसम ने अतिथियों का स्वागत किया। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से केक काटकर यूको बैंक के 84 वर्षों की सेवा, विश्वास और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।
मौके पर जाने-माने व्यवसायी व समाजसेवी, रेडक्रॉस सोसाइटी गढ़वा जिला के वाइस चेयरमैन एवं जायंट्स फेडरेशन-8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, नवनिर्वाचित जायंट्स गढ़वा के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, तिवारी रेस्ट हाउस के प्रोपराइटर एवं बीएनटी सेंट मैरी पब्लिक स्कूल के निदेशक सह समाजसेवी उमाकांत तिवारी, सहित बैंक कर्मी कृष्णा गोराई, रोहित कुमार एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान बैंक और ग्राहकों के बीच आपसी विश्वास, बेहतर सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर विनोद कमलापुरी ने कहा कि बैंक समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य कर रहा है।
उमाकांत तिवारी ने कहा कि यूको बैंक केवल एक बैंक नहीं, बल्कि विकास का मजबूत आधार है। शिक्षा, व्यवसाय और समाज के हर क्षेत्र में इसका योगदान सराहनीय है। जायंट्स गढ़वा के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि बैंकिंग के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता ही किसी संस्थान को महान बनाती है।
ब्रांच मैनेजर रंजीत एक्का ने अपने संबोधन में कहा कि यूको बैंक का उद्देश्य हमेशा से पारदर्शिता, भरोसा और बेहतर सेवा रहा है। आने वाले समय में भी हम ग्राहकों को उत्कृष्ट बैंकिंग सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हेड क्लर्क कुमार मौसम ने कहा कि स्थापना दिवस हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। टीमवर्क और ग्राहकों के सहयोग से ही यह 84 वर्षों का सफर संभव हो पाया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


