- पदाधिकारियों को कानून में हो रहे बदलाव को जानना अति आवश्यक : शेष नाथ सिंह
लातेहार। झालसा, रांची के निर्देश और डालसा लातेहार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय में पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, नालसा स्कीम व नये आपराधिक कानून 2023 से संबधित एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला (मल्टी स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन) का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पीडीजे-सह-डालसा अध्यक्ष शेष नाथ सिंह, विशिष्ट अतिथि उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, जिला जज द्वितीय सह विशेष जज पोक्सो संजय कुमार दूबे, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव, बार एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार ने किया।
कार्यक्रम में प्रधान जिला एंव सत्र न्यायाधीश ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए कानून में निरंतर किये जा रहे बदलाव व अद्यतन नियमों की जानकारी होना आवश्यक है। इसके लिए पदाधिकारियों को कानून में हो रहे बदलाव को जानना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला मील का पत्थर साबित होगा। सीखने की कोई उम्र नहीं होती। इंसान को हर उम्र में सीखना चाहिए। उसे अपनी कार्यशैली में उपयोग करना चाहिए।
श्री सिंह ने पोक्सो और जेजे एक्ट पर काम कर रहे पदाधिकारियों को संवेदनशील होने की सलाह दी। कहा कि पोक्सो और जेजे एक्ट के वाद के अनुसंधान में ना तो लापरवाही बरते और ना ही गलती करें, अगर किसी भी बिंदु पर मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, तो कोर्ट में आकर न्यायकि पदाधिकारियों से मार्गदर्शन ले सकते है। उन्होंने पदाधिकारियों से अपील की कि बच्चों के मामले में सर्तक रहें। नियमों का अक्षरश पालन करें।
कार्यशाला में जिला जज द्वितीय सह विशेष जज पोक्सो संजय कुमार दूबे ने पोक्सो एक्ट, सीजेएम विक्रम आन्नद ने क्रिमिनल वादों के अनुसंधान एवं साक्ष्य संग्रह, जिला विधिक सेवा प्रधिकार के सचिव शिवम चौरसिया एवं जेजेबी के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट उत्कर्ष जैन ने जेजे एक्ट पर विशेष जानकारी देते हुए इस अधिनियम में हाल के दिनों में हुए बदलाव पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। मौके पर पुलिसिया अनुसंधान एवं उससे जुड़े चुनौतियों के बारे में बात की। डॉ अखिलेश्वर प्रसाद ने पीड़ितों के चिकित्सीय जांच एवं उससे संबंधित नियमों के बारे में बताया।
इस अवसर पर एसीजेएम कुमारी जीव, लातेहार डीएसपी अरविंद कुमार, प्रभारी पीपी ओम कुमार, एपीपी संगम कुमार, डीसीपीओ रीना कुमारी, बच्चों से संबंधित सभी विभाग में स्टेक होल्डर्स जैसे जिला कल्याण विभाग के पदाधिकारी, प्रोबेशन ऑफिसर, जिला समाजिक सुरक्षा विभाग के पदाधिकारी, चाइल्ड प्रोटेक्षन ऑफिसर, लीगल प्रोबेशन ऑफिसर, सीडब्लयूसी के सदस्य एवं रिसोर्स पर्सन, जेजेबी के सदस्य एवं रिसोर्स पर्सन, सभी थानों के पुलिस पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, पीएलवी आदि उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


