गुजरात। मकान मालिक सपरिवारक खाटूश्याम का दर्शन करने गए थे। घर खाली था। इसकी बीच चोर यहां चोरी करने की मंशा से घुसे। इस बीच मकान मालिक आ गए। फिर ऐसी घटना घटी कि चोरों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया।
यह घटना कोटा के प्रताप नगर (बोरखेड़ा थाना क्षेत्र) की 4 जनवरी, 2026 की रात लगभग 12:50 बजे की बताई जा रही है। घर के मालिक सुभाष कुमार रावत खाटूश्याम जी के दर्शन करने बाहर थे।
दो चोरों ने सोचा घर खाली है, तो हाथ साफ कर देते हैं। वे रसोई की दीवार में लगे एग्जॉस्ट फैन के छेद से अंदर जाने की कोशिश की।
एक चोर जैसे ही एग्जॉस्ट फैन के छेद में घुसा, वह आधा अंदर-आधा बाहर फँस गया। आगे पीछे दोनों तरफ से निकल ही नहीं पाया। उसकी हालत कुछ ऐसी थी कि वह करीब 1 घंटे तक वहाँ अटका रहा।
करीब 1 बजे मकान मालिक घर वापस आए। आने पर रसोई की दीवार की तरफ़ देखा। मकान मालिक और उनकी पत्नी को यह नजारा दिखा।
इसके बाद उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर उस चोर का साथी भाग गया, लेकिन फंसा हुआ युवक वहीं रह गया।
लोगों ने पुलिस को बुलाया और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद फंसे हुए चोर को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी में इस्तेमाल हुई कार जब्त की। उसमें पुलिस स्टिकर लगा था। संभवतः संदिग्धों ने इससे पहचान छुपाने की कोशिश की।
अब पुलिस उसके भागे साथी की तलाश और अन्य चोरी के मामलों की जांच कर रही है।
इस पूरे अजीबोगरीब नज़ारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे लोग खूब शेयर कर रहे हैं।
ये है वायरल वीडियो
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


