ट्रस्‍ट ने 300 जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया वितरण

झारखंड सरोकार
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। आदर्श स्वयं सहायता ग्रामीण विकास समूह ट्रस्ट ने कांके प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र मेड़ी, चिरुवा व मुरेठा गांव के 300 जरूरतमंद वृद्ध, विधवा, विकलांग व गरीब के बीच कंबल का वितरण किया। ट्रस्‍ट के अध्यक्ष अनुप कुमार महतो के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि रांची के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. विनय भरत, असिस्टेंट प्रोफेसर करमा कुमार, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी, समाजसेवी लता देवी, उपर कोनकी मुखिया लाला महली, उरुगुट्टू पंचायत के मुखिया पूजा किसपोट्टा, उपर कोनकी सरपंच रुपनी देवी व समाजसेवी राजेश महतो ने भाग लिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष अनुप महतो ने कहा कि कड़ाके की सर्दी में गरीब, असहाय और जरुरतमंद लोगों को राहत प्रदान करना ट्रस्ट का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जोड़कर ट्रस्ट को और मजबूत किया जाएगा, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्पीड़न जैसी महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा सके।

डॉ. विनय भारत ने कहा कि वह मुरेठा गांव में गर्मी की छुट्टियों में कैंप लगाकर यहां के सरकारी स्कूल के बच्चों को अंग्रेजी व्याकरण पढ़ाएंगे। साथ ही मुरेठा गांव के मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा कराने के लिए अधिकारियों से बात करेंगे।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य आशीष महतो, सुरेश महतो, गुड्डू बड़ाइक, अर्जुन महतो बल्लू, संजय महतो, झबूलाल महतो, महाबीर महतो, प्रदीप महतो, संदीप महतो, उपेंद्र महतो एवं पारा शिक्षक कैलाश महतो, इन्द्राणी महतो, दीपक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *