शुक्रवार को था बच्‍ची का जन्‍मद‍िन, शनिवार को कुएं से मां के साथ म‍िली लाश

झारखंड अपराध
Spread the love

संजय यादव

देवघर। जसीडीह थाना अंतर्गत पदन बेहरा गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां एक बच्ची और मां का शव कुएं से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची का जन्मदिन बीते शुक्रवार को था, किंतु घरेलू कलह और अशांति की वजह से बच्ची का जन्मदिन नहीं मनाया जा सका। शनिवार को उसी बच्ची और उसकी मां के शव को कुआं से बरामद किया गया।

सूचना के अनुसार मृतक गुड़िया देवी बिहार की रहने वाली थी। उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व देवघर जिला के जसीडीह थाना अंतर्गत पदन बेहरा गांव के रहने वाले विष्णु यादव के साथ हुई थी।

मृतिका के परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही विष्णु द्वारा हमेशा कुछ न कुछ डिमांड किया जाता रहा था। डिमांड की पूर्ति नहीं होने पर उसके साथ मारपीट किया जाता था।

इससे तंग आकर मृतिका गुड़िया देवी अपने मौके चली आयी थी। परिजनों की माने तो विष्णु लगभग पंद्रह दिन पूर्व उसे जबरन अपने साथ ले आया था। परिजनों का आरोप है कि मांग की पूर्ति नहीं होने पर विष्णु ने उसकी बेटी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया।

शव को कुआं से बाहर निकालने के बाद ग्रामीणों क्रोधित हो उठे। सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन छानबीन में जुटी हुई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK