नई दिल्ली। देशवासियों के लिए अच्छी खबर आई है। देश की बहुप्रतीक्षित बुलेट ट्रेन को लेकर आखिरकार बड़ा अपडेट सामने आ गया है।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन परियोजना की टाइम लाइन और चरणबद्ध शुरुआत को लेकर तस्वीर साफ कर दी है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 तक पूरी तरह तैयार हो जाएगी और उसी के बाद इसे यात्रियों के लिए खोला जाएगा।
रेल मंत्री ने बताया कि बुलेट ट्रेन का संचालन एक साथ पूरे रूट पर नहीं, बल्कि चरणों में शुरू किया जाएगा।
इससे तकनीकी परीक्षण, सुरक्षा मानकों और यात्रियों की सुविधा को बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया जा सकेगा।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन सूरत से बिलिमोरा के बीच शुरू किया जाएगा।
इसके बाद क्रमशः वापी से सूरत, फिर वापी से अहमदाबाद और उसके बाद ठाणे से अहमदाबाद तक हाई-स्पीड ट्रेन चलाई जाएगी।
अंतिम चरण में मुंबई से अहमदाबाद के बीच पूरे कॉरिडोर पर बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू होगा।
बुलेट ट्रेन से सफर न केवल तेज होगा, बल्कि यह पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर माना जा रहा है।
अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली, आरामदायक कोच और विश्वस्तरीय सुविधाएं इस परियोजना की पहचान होंगी।
रेल मंत्री के इस एलान के बाद बुलेट ट्रेन को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है। अब सबकी निगाहें 2027 पर टिकी हैं, जब देश को पहली हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


