दो करोड़ से बना पुल एक साल में ही ध्वस्त

झारखंड
Spread the love

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। चैनपुर-डुमरी के सीमावर्ती बॉर्डर क्षेत्र के टाटी नवगई नदी में बना हाई लेबल पुल एक साल भी टिक नहीं सका। ध्वस्त हो गया। यह पुल दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पुल से एक  भारी वाहन पार कर रहा था। उसी सम पुल का दो स्पैन ध्वस्त हो गया।

उक्त पुल विशेष प्रमंडल द्वारा बनवाया गया था। विभाग के अनुसार पूर्व में ही पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठाया गया था, परंतु अल्टीमा कंपनी ने विभाग की बातों को अनसुना कर उक्त पुल की ढलाई कर दी।

पुल के ध्वस्त होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण गोलबंद होकर उक्त नदी के समीप पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उक्त पुल निर्माण में खुलकर भ्रष्टाचार किया गया। घटिया निर्माण के कारण ही पुल ध्वस्त हो गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK