आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति के सभापति सह मनिका विधायक रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक परिसदन में आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यों व योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।
इस दौरान सभापति ने जिला अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की वस्तुस्थिति, जिले में सामान्य अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति, उग्रवादी हिंसा में मृतक के आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी एवं अनुग्रह अनुदान के भुगतान की स्थिति, विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
पदाधिकारियों द्वारा सभापति के समक्ष अपने-अपने विभागों का अद्यतन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। सभापति ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विभागों में ज्यादा संख्या में मामले लंबित हैं, उन्हें विशेष ध्यान देते हुए कार्य करें। जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध रूप से पहुंचे।
सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य निष्पादित करें। कोई कोताही नहीं हो इसे सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में उच्च नैतिक मूल्यों एवं उत्तरदायित्व का पालन करने पर विशेष बल दिया।
बैठक में समिति के सदस्य के रूप में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, लोहरदगा जिला के अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आईटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, एसडीओ अमित कुमार समेत संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


