- युवाओं के बीच जागरुकता के लिए रैली निकाली गयी
रांची। न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष (झालसा) सुजित नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश और न्यायायुक्त (रांची) अनिल कुमार मिश्रा-1 के नेतृत्व में युवाओं को नशा से बचाने के लिए विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 5 से 12 जनवरी, 2026 तक होना है। नालसा संचालित योजना ‘डॉन-2025’ के तहत कार्यक्रम हो रहे हैं।
इसी आलोक में 5 जनवरी, 2026 को रांची सिविल कोर्ट परिसर एवं अल्बर्ट एक्का चौक पर नुक्कड़-नाटक का मंचन किया गया। न्यायायुक्त द्वारा नशामुक्ति वाहन को हरी-झंडी दिखाकर सिविल कोर्ट परिसर से रवाना किया गया।
जागरुकता वाहन के साथ न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1, प्रधान नयायाधीश (फैमिली कोर्ट) पवन कुमार, एजेंसी अमित शेखर, योगेश कुमार, सभी न्यायिक पदाधिकारी, डालसा सचिव राकेश रौशन, निबंधक प्रशांत कुमार वर्मा, सभी न्यायिक दंडाधिकारी, जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय विद्रोही, अध्यक्ष शम्भु प्रसाद अग्रवाल, सभी सदस्य, एलएडीसीएस चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव समेत सभी सदस्य, पीएलवी, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी, जिला प्रशासन के पदाधिकारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
न्यायायुक्त, डालसा सचिव, न्यायिक दंडाधिकारी, रांची जिला बार एसोसिएशन के सदस्य एवं पीएलवी नशामुक्ति जागरुकता के माध्यम से संबंधित पोस्टर और बैनर लेकर नुक्कड़ नाटक मंच के सदस्यों के साथ व्यवहार न्यायालय से जागरुकता वाहन के साथ अल्बर्ट एक्का चौक तक गये। लोगों को नालसा द्वारा संचालित योजना ‘डॉन’ के बारे में विधिक जानकारी दी। इसी दौरान सभी ने नशा मुक्ति से संबंधित नारा भी लगाए।
ज्ञात हो कि 6 जनवरी, 2026 को निबंध लेखन, वाद-विवाद, क्विज़ और शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिताएं, पोस्टर, स्लोगन और पेंटिंग प्रतियोगिता, 7 जनवरी, 2026 को झुग्गियों और ग्रामीण इलाकों में आउटरीच जागरुकता कार्यक्रम करना, माता-पिता और युवा समूहों के साथ सामुदायिक बैठकें की जाएंगी।
8 जनवरी, 2026 को किशोरों और युवाओं में जागरुकता, लचीलापन और सोच-समझकर फ़ैसले लेने को बढ़ावा देने के लिए एजुकेशनल इंस्टीटयूशंस में स्ट्रक्चर्ड सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


