विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जिले के गढ़वा पॉलिटेक्निक, हसकेर में चल रहे खेलकूद महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। युवा दिवस पर आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. कुमार निशांत थे। उन्होंने खेलों को जीवन के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
समापन समारोह के दौरान क्रिकेट का फाइनल मुकाबला दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। रोमांचक मुकाबले में छात्रों की टीम ने अनुशासित व दमदार प्रदर्शन करते हुए फैकल्टी टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विभागाध्यक्ष अमित रंजन तिवारी ने कहा कि संस्थान द्वारा नियमित रूप से खेलकूद, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, ताकि छात्र तकनीकी दक्षता के साथ जीवन में भी सफल बन सकें।
मौके पर प्राचार्य निशांत रंजन डे, शिक्षिका प्रतिमा कुमारी, रेणु कुमारी, शिक्षक अमित कुमार, दीपेश ओझा, सत्यम कुमार, सोनू कुमार, अभिनयकांत विश्वकर्मा, पंकज कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
समारोह के अंत में विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले आयोजक मंडल, निर्णायकों, शिक्षकों व छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रेरक संदेश के साथ हुआ।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


