समाजसेवी रतन लाल अग्रवाल ने महिला सफाईकर्मियों के बीच किया कंबल का वितरण

Uncategorized
Spread the love

रांची। राजधानी रांची में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हर दिन पारा गिरता जा रहा है। ठंड को देखते हुए समाजसेवी अब आगे आ रहे हैं और जरूरतमंदों के बीच कंबल बांट रहे हैं।

इसी कड़ी में रविवार को शहर के जाने-माने समाजसेवी रतन लाल अग्रवाल ने कोकर में जरूरतमंद महिला सफाईकर्मियों के बीच कंबल का वितरण किया। साथ में उन्हें जुट से बना थैला भी दिया।

रतन लाल अग्रवाल का कहना है कि अत्यधिक ठंड को देखते हुए मैंने यह कदम उठाया है, ताकि जरूरतमंदों को ठंड में राहत मिल सके।

उन्होंने अपील की है कि, वैसे लोग जो सक्षम हैं, वह भी इस पुनीत काम में आगे आएं और अपने स्तर से लोगों को कंबल उपलब्ध कराएं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK