श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति ने दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का किया वितरण

झारखंड
Spread the love

रांची। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के बरियातू रोड स्थित तेतराटोली कैंप कार्यालय में शनिवार को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण व हियरिंग एड वितरण शिविर का आयोजन हुआ।

समिति के चेयरमैन ललित केडिया की अगुवाई में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार और विशिष्ट अतिथि गौरव प्रदीप सिन्हा ने जरूरतमंदों के बीच हियरिंग और दिव्यांगजनों को बैसाखी दी।

मुख्य अतिथि महेश पोद्दार ने कहा कि सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों की दैनिक दिनचर्या आसान होगी और वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मविश्वास के साथ जीवन यापन कर सकेंगे।

उन्होंने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित होते हैं। उपकरण मिलने से दिव्यांगों के आवागमन, कार्यक्षमता और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी।

शिविर में पहुंचे लाभार्थियों ने उपकरण पाकर खुशी जाहिर की और संस्था का आभार व्यक्त किया।दिव्यांगों ने कहा कि लंबे समय से उन्हें ऐसे उपकरणों की आवश्यकता थी, जिससे उनका दैनिक कार्य सुगम हो सके।

मौके पर समिति के चेयरमैन ललित केडिया, मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, शहर के जाने-माने समाजसेवी रतन लाल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, सूर्यदेव चौधरी, प्रमोद कुमार, रितेश पटवारी, डॉक्टर विजय कुमार, रानी कुमारी आदि मौजूद रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *