मेराल में सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

मेराल (गढ़वा)। देश में महिला शिक्षा की प्रणेता एवं प्रथम महिला शिक्षिका महान समाजसेवी सावित्रीबाई फुले की जयंती शनिवार को मेराल प्रखंड के लोवादाग स्थित अंबेडकर चौपाल में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक बटेश्वर राम ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत बामसेफ के झारखंड स्टेट को-ऑर्डिनेटर सह अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ, गढ़वा के अध्यक्ष रघुराई राम ने माता सावित्रीबाई फुले एवं भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की।

इस अवसर पर रघुराई राम ने महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के जीवन, संघर्ष और समाज सुधार में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने समाज की कुरीतियों, अपमान और अत्याचारों को सहते हुए महिला शिक्षा की अलख जगाई। उनके संघर्षों की बदौलत ही आज समाज में शिक्षा का विस्तार संभव हो सका है। आज पूरा समाज उनके योगदान का ऋणी है।

कार्यक्रम में समाजसेवी गणेश राम, नागेंद्र राम, उदय राम, वार्ड सदस्य फूल कुमारी देवी, सनेश कुमार, उदित कुमार, पप्पू कुमार, आदित्य कुमार, रजीत कुमार, कमल किशोर एवं सोनू कुमार सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने सावित्रीबाई फुले के विचारों को आत्मसात करने और शिक्षा के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK