रांची पुलिस ने आम नागरिकों से की अपील, फोन नंबर जारी कर दिलाया ये भरोसा

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री चरम पर है। इसकी चपेट में युवा आते जा रहे हैं।

ऐसे में राजधानी की रांची पुलिस ने शहर के आम नागरिकों से नशीले पदार्थों ब्राउन शुगर, गांजा, या अन्य प्रतिबंधित नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

पुलिस ने यह आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।

अक्सर यह देखा जाता है कि मोहल्लों या सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री होती है। लेकिन लोग सामाजिक झिझक या डर के कारण पुलिस को सूचित करने से कतराते हैं।

रांची पुलिस आम लोगों से आग्रह करती है कि अगर उन्हें किसी भी तरह के अवैध नशे के सामान की खरीद-बिक्री की जानकारी मिलती है, तो वे बिना किसी हिचकिचाहट के पुलिस को सूचना दें।

यह कदम शहर को नशा मुक्त बनाने और युवाओं को इसके चंगुल से बचाने के लिए उठाया जा रहा है।

सूचना देने के लिए इन नंबरों पर करें फोन

सिटी एसपी: 9431706137

कोतवाली डीएसपी: 943177007

सिटी डीएसपी: 9431706139

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK