रांची। डिवाइन पब्लिक स्कूल, रांची की कक्षा 2 की छात्रा हर्षिका कुमारी ने इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया है। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार हर्षिका ने अपने स्कूल में प्रथम रैंक हासिल किया।
हर्षिका ने इस प्रतियोगिता में 83.91 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त किया है। क्षेत्रीय स्तर पर उन्होंने 670वीं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 908वीं रैंक प्राप्त की है।
उसकी इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें एक सहभागिता प्रमाणपत्र और स्टूडेंट प्रोग्रेस रिपोर्ट भी प्रदान की जाएगी।
हर्षिका की इस सफलता पर उनके विद्यालय ‘डिवाइन पब्लिक स्कूल’ और उनके परिवार में खुशी की लहर है। शिक्षकों का कहना है कि इतनी कम उम्र में गणित जैसे विषय में ऐसी तार्किक क्षमता दिखाना हर्षिका के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
हर्षिका के पिता सुधीर मंडल रांची विवि में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि हर्षिका बचपन से ही शिक्षा और कला के क्षेत्र में अपने शहर समाज और अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रही है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


