राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के हाथों में झारखंड भारतीय जनता पार्टी की कमान

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड भारतीय जनता पार्टी के लंबे समय से चल रहे संगठन पर्व का समापन हो गया। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया।

यह घोषणा केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड संगठन पर्व के चुनाव अधिकारी जुएल उरांव ने रांची के कार्निवाल बैंकेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में की।

आदित्य साहू एकमात्र उम्मीदवार थे। जिन्होंने नामांकन दाखिल किया था, जिसके कारण उनका निर्विरोध चुनाव हुआ।

21 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के नाम घोषित

जुएल उरांव ने 21 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के नाम भी घोषित किए। इनमें लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष करिया मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, समीर उरांव, अन्नपूर्णा देवी, रघुवर दास, चंपाई सोरेन, भानुप्रताप शाही, अभयकांत प्रसाद, गीता कोड़ा, मधु कोड़ा, प्रदीप वर्मा सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं।

अपने पहले भाषण में आदित्य साहू ने पार्टी को “मां” करार देते हुए कहा, “भाजपा हमारी मां है, इस मां ने हमें जो पहचान दी है, उसका मैं आजन्म ऋणी रहूंगा।”

उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहित पार्टी के पुरोधाओं को नमन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी में बूथ स्तर से कोई भी शिखर तक पहुंच सकता है।

उन्होंने “चरैवेति-चरैवेति” का मंत्र देते हुए धैर्य बनाए रखने की बात कही। आदित्य साहू ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को बड़े भाई बताते हुए कहा कि अब उनका हर क्षण पार्टी के लिए समर्पित है। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी की सफलता का आधार बताया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK