वन क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती पर त्वरित कार्रवाई

झारखंड अपराध
Spread the love

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा अंचल की आदर पंचायत के सलगी गांव स्थित वन क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिली। इसके बाद उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की।

इस क्रम में अंचल अधिकारी घाघरा सुशील खाखा, थाना प्रभारी मोहन सिंह एवं फॉरेस्टर राम शेखर द्वारा शुक्रवार की शाम संयुक्त रूप से औचक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान यह पाया गया कि वन क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 65 डिसमिल भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती की गई थी।

संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही उक्त अवैध खेती को नष्ट कर दिया गया। उक्त भूमि वन क्षेत्र के अंतर्गत होने के कारण जिला प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त कार्रवाई के तहत अवैध अफीम की खेती को पूर्णतः नष्‍ट किया गया।

अंचल अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। जांचोपरांत इस अवैध कृत्य में शामिल दोषियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *