जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर स्थित गोलमुरी थाना पुलिस ने साबित कर दिया है कि सभी एक जैसे नहीं होते।
दरअसल, रविवार की सुबह गोलमुरी थाना क्षेत्र में उस समय हलचल मच गई, जब सड़क किनारे एक लावारिस लेडीज बैग गिरा मिला।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गोलमुरी थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के दृष्टि से बैग की जांच की।
जांच के दौरान बैग के अंदर से कुछ जरूरी कागजात मिले, जिनके आधार पर उसकी पहचान 60 वर्षीय लीला दास के रूप में हुई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कागजात में दर्ज पते और मोबाइल नंबर के आधार पर लीला दास से संपर्क किया।
उन्हें थाना बुलाया, जहां पहचान की पुष्टि के बाद बैग उन्हें सौंप दिया। बैग में करीब ढाई हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित पाए गए।
अपना खोया हुआ बैग वापस पाकर लीला दास भावुक हो उठीं और उन्होंने गोलमुरी थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि बैग में रखे कागजात और मोबाइल उनके लिए बेहद जरूरी थे, जिनके खो जाने से उन्हें काफी परेशानी हो सकती थी।
इस पूरे घटनाक्रम से पुलिस की ईमानदारी और तत्परता एक बार फिर सामने आई है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे भरोसे का उदाहरण बताया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


