सुजीत कुमार केशरी
पिठोरिया। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पिठोरिया थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के सफल संधारण, अपराध नियंत्रण एवं आम नागरिकों के साथ सौम्य और संवेदनशील व्यवहार के लिए दिया गया है।
रांची में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान रांची के एसएसपी राकेश रंजन के हाथों उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और जनता के साथ मित्रवत व्यवहार के लिए दिया गया।
इस अवसर पर जिले के कई वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे। सम्मान मिलने पर पिठोरिया क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों ने थाना प्रभारी को बधाई दी। उनके कार्यों की सराहना की।
थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने इस सम्मान को पूरी पुलिस टीम और क्षेत्रवासियों के सहयोग का परिणाम बताया तथा भविष्य में भी इसी तरह ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


