रांची। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य पर नमो पतंग महोत्सव का आयोजन 15 जनवरी मोरहाबादी मैदान में किया गया है। समिति के संरक्षक संजय सेठ की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय किया गया।
समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे नमो पतंग उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर समिति की ओर से नमो पतंग, लटेर, धागा का भी वितरण किया जाएगा। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कंबल, तिलकुट का भी वितरण किया जाएगा।
श्री काबरा ने बताया कि नमो पतन उत्सव का आयोजन गत 20 वर्षों से किया जा रहा है। मौके पर छोटे बच्चों के बीच खिलौने का भी वितरण किया जाएगा। इस महापर्व पर समिति की ओर से खिचड़ी का भोग भी लगाकर लोगों के बीच वितरण किया जाएगा।
समिति के संरक्षक संजय सेठ, अजय मारु, अध्यक्ष मुकेश काबरा ने मकर संक्रांति के उपलक्ष पर होने वाले नमो पतंग के विशाल महोत्सव में इष्ट मित्रों सहित सपरिवार पहुंचने का आग्रह किया है।
बैठक में संरक्षक अजय मारू, मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, पूनम आनंद, रामेंद्र कुमार, नीरज कुमार, नीरज चौधरी, वासुदेव भला, आनंद वर्मा, सतीश, संजय सिंह (लालू) कमलजीत सिंह (शंटी), राजू रजक, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, सत्येंद्र सिंह गुड्डू, मनोज कुमार, रामा बगड़िया, संतोष सेठ, अमित चौधरी, मनीष लोधा, कुमुद झा, भानु प्रकाश जालान सहित कई लोग मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

